थाना प्रभारी सतेंद्र चौधरी ने सोमवार 5 बजे बताया कि थाना भाटपचलाना के अपराध क्रमांक 507/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में माननीय न्यायालय श्री पवन कुमार पटेल, विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट, उज्जैन द्वारा आरोपी अभिषेक पिता रामचंद्र निवासी अंजनी नगर नागदा, थाना बिरलाग्राम को 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 01 लाख रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।