खुरई: कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राएं वार्डन के समर्थन में धरने पर बैठीं, SDM को 'प्रशासन मुर्दाबाद' के पोस्टर दिखाए
Khurai, Sagar | Jan 10, 2025 शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे कस्तूरबा गांधी छात्रावास की दर्जनों छात्राएं परिसर में ही वार्डन अनिता सेन के समर्थन में धरने पर बैठी। छात्राओं के हाथों में खुरई प्रशासन मुर्दाबाद और मप्र शासन मुर्दाबाद की तख्तियां भी ले रखीं थीं। सूचना मिलते ही sdm रवीश श्रीवास्तव और बीईओ आर एस शर्मा ने पहुंच कर छात्राओं को समझाइश दी। लगभग दो बजे तक चला धरना प्रदर्शन।