खुरई: बीना रोड पर कुलवाई गांव के पास जंगली सूअर से टकराकर बाइक सवार मां-बेटे घायल, बेटे की मौत, मां सागर रेफर
Khurai, Sagar | Jan 9, 2025 गुरुवार शाम लगभग 5.30 बजे बीना रोड पर कुलवाई गांव के पास जंगली सुअर से टकराकर बाइक सवार मां बेटे घायल इलाज के दौरान बेटे की मौत। दरअसल बरोदिया नौनगर गांव निवासी आकाश साहू अपनी मां कृष्णा साहू को बाइक पर रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने बीना जा रहे थे। कुलवाई के पास जंगली सूअर से टकरा गए। इलाज के दौरान आकाश की मौत, मां सागर रेफर।