बैतूल नगर: ग्राम कुप्पा: शराब के नशे में भतीजे ने चाचा पर किया खूनी हमला, पत्थरों से सिर फोड़ा
बैतूल जिले के ग्राम कुप्पा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में एक भतीजे ने अपने ही चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे अंकित काकोड़िया निवासी कुप्पा ने अपने चाचा इंदरशाह पिता डोमा काकोड़िया उम्र 47 वर्ष के साथ विवाद करते हुए पत्थरों, लात और घूसों से जमकर मारपीट की। हमले में इंदरशाह के सिर में