जबलपुर: सूपाताल स्तिथ बिजली कार्यालय में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने स्थानीय जनता के साथ मिलकर किया प्रदर्शन
कांग्रेस के जिला अध्य्क्ष सौरव नाटी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियो और स्थानीय जनता ने मिलकर सूपाताल स्तिथ बिजली कार्यालय में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।इस दौरान प्रदर्शन करते हुए कहा गया की जबरदस्ती लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है।वही स्मार्ट मीटर से लोगो के अनाप शनाप बिल आ रहे है। मांग की गई की स्मार्ट मीटर को हटाए।