जींद: जींद में बायो गैस प्लांट पर 2 सांसदों ने सरकार को घेरा, लोकसभा में मामला उठेगा
जींद के रिहायशी इलाके में बने बायो गैस प्लांट को लेकर हिसार और सोनीपत सांसदों ने सरकार को घेरा है। स्थानीय लोगों की नाराजगी के बीच यह मसला लोकसभा में भी उठाने की तैयारी है। करीब 100 दिन से शिफ्ट कराने की मांग जारी है लेकिन प्रशासन कार्रवाई में धीमा है।