नमस्कार, आप देख रहे हैं बदायूं ताजा न्यूज़।
जनपद बदायूं के थाना कुवरगांव क्षेत्र के ग्राम कैली-इमलिया प्रहलादपुर हसनपुर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ सिद्ध बाबा मंदिर एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया है।
जानकारी के अनुसार, आज देर रात मंदिर का दान पात्र चोरी कर लिया गया। इससे पहले भी मंदिर से पावन मूर्तियां और घंटा चोरी हो चुके हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी रोष है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और मंदिर परिसर की स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ऐसी ही हर बड़ी और विश्वसनीय खबर सबसे पहले देखने के लिए जुड़े रहिए — बदायूं ताजा न्यूज़ के साथ।
#BadayunTaajaNews #Badaun #Kunwargaon #SiddhBabaTemple #TempleTheft DonationBoxTheft
Budaun, Budaun | Aug 6, 2026