हुज़ूर: खूनी संघर्ष में बुरी तरह घायल हुआ युवराज दोनों अगले पंजे टूटे
Huzur, Bhopal | Jul 3, 2026 देवास के खिवनी अभयारण्य में दूसरे बाघ से हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल नर बाघ 'युवराज' जिंदगी की जंग लड़ रहा है। उसे रेस्क्यू कर भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाया गया है। जांच में उसके दोनों अगले पंजों में फ्रैक्चर मिला है, जबकि पिछले बाएं पैर में गहरा घाव होने के कारण 6 टांके लगाए गए हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है।