बहराइच: चिचड़ी चौराहा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने खैराहसन निवासी युवक को मारी ठोकर, हादसे में युवक हुआ घायल
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित खैराहसन निवासी राजकुमार पुत्र दीनानाथ अपने किसी काम से चिचड़ी चौराहा के पास गए हुए थे। काम पूरा होने के बाद वह वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें चिचड़ी चौराहा के पास ठोकर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।