बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी ने सम्पूर्णता अभियान कि की शुरुआत,जगरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सम्पूर्णता अभियान का शुभारम्भ किया है। डीएम ने आमजन से अपील की है कि इस अभियान मे क़ृषि, स्वास्थ्य सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाएं। डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर से जगरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होने बताया कि यह अभियान 30 सितम्बर तक ज़िले मे चलेगा।