सुगौली: मुसलमानों का त्योहार ईद शनिवार को धूमधाम से मनाया गया, खराब मौसम के बावजूद लोग पहुंचे ईदगाह और पढ़ी नमाज
सुगौली में शनिवार को पूरे धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया। सुबह से हीं लोग ईदगाहों में जमा होने लगे। इस अवसर पर ईदगाहों को सजाया गया था। पर सुबह से हुई बूंदाबांदी ने इसे बदरंग कर दिया। फिर लोगों ने नमाज पढ़ी। एक-दूसरे को ईद की बधाई दी गई। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था रही।