सोनीपत: राठधाना रेलवे स्टेशन के पास जम्मू एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत
राठधाना रेलवे स्टेशन के पास सोमवार अलसुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सोनीपत से दिल्ली की तरफ जा रही जम्मू मेल ट्रेन की चपेट में आने से हैप्पी (17) पुत्र सज्जन कुमार, निवासी खेड़ी मनाजात की मौत हो गई। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार हैप्पी किसी काम से खेत की ओर गया था, इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की जद में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही