डोमचांच: जनसमस्याओं के समाधान के लिए झामुमो नेता शालिनी गुप्ता ने नवलशाही आवास में सुनी फरियाद
झामुमो नेता सह पूर्व जिलापरिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने शुक्रवार सुबह 9 बजे अपने नवलशाही आवास पर पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आमजनों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान की दिशा में पहल की। साथ ही लोगों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।