महोबा: गेहूं खरीद केंद्रों की अव्यवस्थाओं पर भड़के किसान, डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर उठाई आवाज
Mahoba, Mahoba | Apr 14, 2026 गेहूं खरीद केंद्रों की अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों में आक्रोश है। भारतीय हलधर किसान यूनियन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि कई केंद्र बंद हैं और खुले केंद्रों पर बारदाने की कमी है। किसानों से तोल के नाम पर अवैध वसूली भी की जा रही है। अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की कमी का हवाला दिया जा रहा है। यूनियन ने जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है