सेन्हा: प्रखंड में अंचलाधिकारी ने अवैध बालू खनन के मामले में दो ट्रैक्टरों को किया जब्त
सेन्हा प्रखण्ड में अवैध बालू खनन व परिवहन मामले में अंचलाधिकारी राकेश कुमार तिवारी ने अलग-अलग जगहों से दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। जानकारी के अनुसार सीओ होमगार्ड जवानों के साथ आटो में सवार होकर बक्सीडीपा के समीप रियाडा रोड पहुंचे। जहां दक्षिणी कोयल नदी से बालू खनन कर परिवहन किया जा रहा था।