सेन्हा: जिला खनन विभाग व पुलिस ने तीन अवैध बालू लोडेड ट्रैक्टर किया जप्त, सेन्हा, किस्को व सदर थाना में मामला दर्ज।
लोहरदगा : बालू के अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध जिला खनन विभाग एवं पुलिस की अगुवाई में सेन्हा, किस्को एंव सदर थाना क्षेत्र में अलग-अलग छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान शहरी क्षेत्र के बरवाटोली से कॉलेज रोड में अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर तेजी से गुजरता हुआ देखा गया। जांच टीम टीम को देखते ही, बालू लोडेड ट्रैक्टर भागने लगा।