बरेली: वायरल फोटो बना आफत, बंदूक के साथ पोस्ट डालने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, लाइसेंसी हथियार भी जब्त
बरेली के भोजीपुरा में सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हथियार किसी और के नाम पर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।