कायमगंज: नवाबगंज के तीन किशोर क्रिकेट ट्रायल देने मुंबई पहुंचे,आधार कार्ड न होने पर लौटे,परिवार ने दर्ज कराई गुमशुदगी
नवाबगंज के तीन किशोर अहम,आयुष और सत्यम 4 दिन बाद शकुशल घर लौट आए हैं।यह तीनों 30 जून को कोचिंग जाने के बहाने घर से निकले थे और मुंबई में क्रिकेट ट्रायल देने पहुंचे थे।आधार कार्ड न होने के कारण उन्हें ट्रायल में शामिल नहीं किया गया।जिसके बाद वह वापस लौट आए।परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने मामले की जानकारी दी है।