कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले की घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, डंडा बरामद
Kairana, Shamli | Jun 17, 2026 कैराना कोतवाली में मोहल्ला छड़ियान निवासी शरीफ ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि पानीपत रोड पर उसकी दुकान पर 15 जून को पुत्र शुऐब अपने साथी शाहरूख के साथ बैठा हुआ था। तभी बाइक सवारों ने वहां पहुंचकर जानलेवा हमला कर दिया और लाठी—डंडों से मारपीट की गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। घटना में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।