खजनी: बेलघाट के दुदहिया गांव में जमीन सीमांकन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों में मारपीट के बाद मुकदमे दर्ज
बेलघाट थाना क्षेत्र के दुदहिया गांव में भूमि सीमांकन और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए। पुलिस जांच के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।