फुलवरिया: बिजली की समस्याओं के समाधान के लिए 72 घंटे में लगेगा शिविर
ऊर्जा विभाग ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत इस महीने प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी बिजली अवर प्रमंडल कार्यालयों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में दर्ज शिकायतों का 72 घंटे के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।