सिसई: भाजपा के पुसो मंडल अध्यक्ष ने डिलिस्टिंग का मुद्दा उठाया, अनुसूचित जाति पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया
Sisai, Gumla | Mar 31, 2026 मंगलवार को सिसई प्रखंड क्षेत्र के भाजपा पुसो मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने डिलिस्टिंग का मुद्दा उठाया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अनुसूचित जाति पर दिए फैसले का स्वागत करते हुए इसी तरह से अनुसूचित जनजाति में भी डिलिस्टिंग करने की मांग रखी। ताकि अनुसूचित जनजाति के के लोग जो अभी भी अपने पारंपरिक विधि बरकरार रखें हैं उनको अपना हक मिल सके।