अकलतरा: अमरताल गांव में घर के सामने गाली देने से मना करने पर आरोपी युवक ने व्यक्ति के साथ की मारपीट, थाने में केस दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमरताल गांव के सूरज अविनाशी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर के बाहर अरुण डहरिया उर्फ चालू डहरिया आकर गाली-गलौज करने लगा। उसे गाली-गलौज करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी से भी युवक ने मारपीट की। फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया।