रक्सौल: सशस्त्र सीमा बल ने मुशहरवा बॉर्डर पर नो मेंस लैंड में किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटाया
भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। रक्सौल क्षेत्र के मुशहरवा बॉर्डर पर सीमा स्तंभ संख्या 389, 388 और 387 के बीच 'नो मेंस लैंड' में किए गए अतिक्रमण को हटा दिया गया है।यह कार्रवाई नेपाल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान नकरदेई थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, ताकि किसी भी प