हनुमान नगर नई बस्ती निवासी मजदूर रवि कुशवाहा मेडिकल कॉलेज के पास मजदूरी कर रहा था । बाथरूम करने पुरैनिया नहर गया था जहां वह नहर में डूब गया । काफी पता तलाश के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रवि का शव नहर से बरामद कर लिया । बुधवार की सुबह 10 बजे पुलिस जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है । पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है ।