दरभंगा: बेनीपुर के धरौरा में आधुनिक रसोई घर बना मिसाल, 18 हजार बच्चों तक पहुंच रहा पौष्टिक भोजन
दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित धरौरा में पीएम पोषण योजना के तहत संचालित केंद्रीयकृत रसोई घर बच्चों के बेहतर पोषण और शिक्षा की दिशा में एक बड़ी पहल बनकर उभर रहा है। एकता शक्ति फाउंडेशन द्वारा संचालित इस आधुनिक किचन से प्रतिदिन हजारों बच्चों के लिए गर्म और पौष्टिक भोजन तैयार कर सैकड़ों स्कूलों तक पहुंचाया जाता है।