बालाघाट: 22 दिन का संघर्ष, महिलाओं की जीत: मोती नगर से हटी शराब की दुकान
वार्ड में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में स्थानीय महिलाएं और वार्डवासी पिछले 22 दिनों से दिन-रात धरने पर डटे हुए थे। कड़कती धूप हो या रात का अंधेरा और मच्छरों का प्रकोप—इनका हौसला नहीं डगमगाया। अपने रोजमर्रा के कामकाज छोड़कर ये लोग सिर्फ एक मांग को लेकर अड़े रहे—“वार्ड में शराब दुकान नहीं चाहिए।” इस दौरान महिलाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया