फूलपुुर: फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बहरिया पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र हासिल करने वाले वांछित अभियुक्त बलवन्त कुमार धुरिया (45) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सिलोखरा चौराहे के पास से पकड़ा।बताया गया कि अभियुक्त ने पिछड़ी जाति का होते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाया था। सोमवार 12 बजे मिली जानकारी।