चरखारी: संस्कृत बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, चरखारी के इंटर में कौशल और हाईस्कूल में पिंकी ने किया टॉप
संस्कृत बोर्ड परीक्षा के वार्षिक परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। हाईस्कूल में पिंकी ने जिले में प्रथम, शिवम पाठक द्वितीय व मोहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में कौशल प्रथम, देवव्रत द्वितीय व हरिओम तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्री गुमान बिहारी संस्कृत विद्यालय चरखारी के प्रधानाचार्य ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है।