घोसी: घोसी थाने की पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
घोसी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव से मारपीट और हत्या के प्रयास मामले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए काको स्थित मंडल कारा भेज दिया। जहां आगे की कार्यवाही शनिवार रात्रि करीब 9 बजे जारी रहीं। गिरफ्तार लोगों में उक्त गांव के निवासी मुंगेशर बिंद, मोदी बिंद एवं रामाधार बिंद हैं जिसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।