कोरबा: चलती बस में गूंजी किलकारी: कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, यात्रियों ने दिखाई इंसानियत
Korba, Korba | Jul 7, 2026 सोमवार रात करीब दस बजे कोरबा से पटना जा रही राजहंस बस में उस समय भावुक और यादगार पल देखने को मिला, जब एक गर्भवती महिला को सफर के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई.जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर से आगे बढ़ने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और दर्द लगातार बढ़ता गया। बस में मौजूद यात्रियों ने स्थिति को गंभीर होते देख मदद के लिए आगे कदम बढ़ाया।