तरहसी: महुडंडवा चौक पर दुकानदार को डराने के लिए फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा औऱ दो गोली बरामद
Tarhasi, Palamu | Aug 28, 2024 तरहसी थाना क्षेत्र के महुडंडवा चौक पर दुकानदार को डराने के लिए फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक देसी कट्टा औऱ दो गोली बरामद की गईं है। पुलिस फरार युवक की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। युवक की पहचान पतिला गांव के मनीष कुमार सिंह पिता गिरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जबकि फरार युवक राहुल कुमार सिंह पिता स्व बिगन सिंह है।