गोला: बड़हलगंज पुलिस की कार्रवाई में हत्या के प्रयास के मामले में 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, लाठी-डंडों से किया था हमला
Gola, Gorakhpur | Apr 11, 2026 गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को वादी का भाई खेत में कम्पाइन मशीन से गेहूं काटने गया था। इसी दौरान आरोपियों ने एकराय होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की कोशिश की।