बेगूसराय: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को साइबर थाना पुलिस ने ₹10 हजार की होल्ड रकम वापस दिलाई
साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार 01 व्यक्ति को होल्ड की रकम 10 हजार रुपये वापस कराया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि पिछले दिनों अनंत कुमार सिंह से साइबर अपराधियों ने ठगी कर लिया था.