बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी में एक व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बीडीए कॉलोनी में व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सत्यवीर सिंह पुत्र संग्राम सिंह निवासी बीडीए कॉलोनी थाना सुभाष नगर के रहने वाले ने जहरीला पदार्थ खा लिया ।