कोरबा: शनि जयंती पर कोरबा में भक्ति में डूबा, प्राचीन सिद्ध शनिदेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Korba, Korba | May 16, 2026 ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर जिलेभर में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ शनि जयंती महोत्सव मनाया गया। शहर के प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। मंदिर परिसर “जय शनिदेव” के जयकारों से गूंजता रहा और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शनिदेव का विशेष पूजन-अर्चन, तेलाभिषेक और मह