सरदारशहर: सरदारशहर में IPL सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, GT vs RR मैच पर सट्टा खिलाते 2 सटोरिए गिरफ्तार
सरदारशहर पुलिस ने IPL सट्टा रैकेट के खिलाफ एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 मई को गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान 2 शातिर सटोरियों को गिरफ्तार किया। जीवणदेशर कॉलोनी में मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में ओमप्रकाश यादव, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, नंदलाल की टीम ने दबिश देकर सट्टा खिलाते 2 सटोरियों को पकड़ा है।