खुरई: साल के आखिरी दिन पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने और बिना हेलमेट के 10 बाइक सवारों का चालान किया
Khurai, Sagar | Dec 31, 2024 साल के आखिरी दिन मंगलवार रात लगभग 8 बजे से शहरी थाना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान। थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि नए साल के जश्न में शराब पीकर और बिना हेलमेट लगाने वाले 10 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई है। शराब पीकर नए साल में वाहन चलाने से दुर्घटनाओं को रोकने की नियत को लेकर यह अभियान चलाया गया है। साथ ही कार आदि की डिक्की और सामान की जांच की