खुरई: बूट हाउस के कर्मचारी ने रास्ते में मिले ₹50,000 का पर्स लौटाया, ईमानदारी की मिसाल पेश की
Khurai, Sagar | Dec 30, 2024 सोमवार की शाम लगभग 5 बजे शहरी थाने के माध्यम से 50 हजार के जेवर व नगदी का रस्ते में मिला पर्स महिला को लौटाया, खुरई के झंडा चौक स्थित राठौर बूट हाउस पर काम करने वाले युवक जितेंद्र अहिरवार को रविवार को सड़क पर पर्स मिला था जिसमें सोने चांदी के जेवर और रु थे। पर्स में फोटो की पहचान कराकर महिला की तलाश कर पर्स पुलिस के माध्यम से सौंप दिया।