अकबरपुर: थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ₹48,089 पीड़ित को वापस कराए
शिकायतकर्ता विकास कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 दिनेश चंद्र गुप्ता से ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से 48,089 रुपए की साइबर ठगी हो गई थी।जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में की।वहीं थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज जितेंद्र सिंह व हेड कॉन्स्टेबल श्याम सुंदर द्वारा कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में कुल 48,089 रुपए वापस कराए गए।