हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के बिलालपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक दंपति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार बिलालपुर निवासी निर्मल का गांव के ही चार लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि पड़ोसी उनकी जमीन पर जबरन घेराबंदी कर रहे थे।