शाहबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से जरख की मौत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
Shahbad, Baran | Sep 16, 2026 राजपुर-मुड़ियर सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक जरख की मौत हो गई। सड़क किनारे जरख का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर राजपुर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वन कर्मचारियों ने मृत जरख को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क पार करते समय जरख किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आया।