दिल्ली में हुए धमाके के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सोमवार शाम करीब 7:00 बजे रसड़ा रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के सामान और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी ली गई। रसड़ा कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह स्वयं पुलिस टीम के साथ स्टेशन परिसर में मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।