कोल: थाना सासनी गेट के अंतर्गत कॉलेज के अंदर बाहरी लड़कों के साथ मिलकर छात्रों ने छात्र की की पिटाई
Koil, Aligarh | Apr 3, 2024 मामूली बात को लेकर छात्रों के एक गुट ने छात्र के साथ मारपीट कर डाली जिसकी वजह से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत ही सूचना छात्र ने अपने परिवार को दी, परिवार मौके पर पहुंच गया और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी छात्र के पिता के द्वारा बुधवार करीब 4:00 बजे पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।