श्रीडूंगरगढ़: सड़क सुरक्षा को लेकर पंचायत समिति में बैठक, श्रीडूंगरगढ-सरदारशहर रोड पर अतिक्रमण हटाने के दिए गए निर्देश
उपखण्ड क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाने, प्रदूषण नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। राज्य राजमार्ग संख्या-06 (श्रीडूंगरगढ़-सरदारशहर मार्ग) के किनारे सड़क परिधि में किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को की जाएगी। जानकारी के अनुसार राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिट