बांका: करहरिया काली मंदिर में 100 वर्षों पुरानी परंपरा के साथ डोरा पर्व धूमधाम से संपन्न, भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
Banka, Banka | Apr 26, 2026 शहर के करहरिया काली मंदिर में एक सौ साल पुरानी परंपरा के तहत मनाया जाने वाला डोरा पर्व रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। दोपहर करीब 12 बजे श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में एकत्रित होकर भगवान भास्कर को विधिवत अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।