मैनपुरी: महमूद नगर में दबंग ने सरकारी हैंड पंप को हटाकर किया कब्जा, पड़ोसी ने डीएम से की शिकायत
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के महमूद नगर निवासी मोमिन पुत्र निसार ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से शिकायत करते हुए बताया की उनके पड़ोसी शरीफ द्वारा सरकारी हेड पंप को हटाकर हेड पंप की जगह पर कब्जा कर लिया गया। जिससे लोगों को पानी की काफी समस्या हो रही है तो वहीं पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की है।