नानपारा: रिसिया में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में तमाम जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद
रिसिया में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर सोमवार को 'अटल स्मृति सम्मेलन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रिसिया ब्लॉक परिसर में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड और पूर्व जिलाध्यक्ष संचित सिंह उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि करन वीर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।