नानपारा: नवाबगंज पुलिस ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया, पंजाब से बरामद कर भेजा जेल
नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को पंजाब से बरामद किया गया।नवाबगंज थाना क्षेत्र के छोटिया गांव की 15 वर्षीय बालिका को एक सप्ताह पूर्व बहला-फुसलाकर भगा ले गया गया था। इस मामले में श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी श्याम कुमार पुत्र दयाराम पर अपहरण का आरोप है।