हैदरगढ़: अचकामऊ में नई शराब दुकान के विरोध का मामला, ग्रामीणों ने आवंटन रद्द करने की मांग की, आबकारी इंस्पेक्टर ने की जांच
कोठी थाना क्षेत्र के होलियाबाग मजरे अचकामऊ गांव में नई देशी शराब की दुकान के आवंटन को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस दुकान का आवंटन रद्द करने और दुकान का स्थान बदलने की मांग की है। मंगलवार को क्षेत्रीय आबाकारी विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।